एटा। उधार के 2.70 लाख रुपये वापस मांगने पर तमंचे से फायर कर जान लेने का प्रयास किया गया। विक्रम सिंह निवासी यादव मार्केट मिरहची ने दो लोगों के खिलाफ खाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में विक्रम सिंह ने लिखा है कि अनिल कुमार और नीलकमल निवासी मोहल्ला कायस्थान, मारहरा ने मकान बनवाने के लिए 16 जनवरी 2017 को 270000 रुपये लिए थे। 8 महीने में वापस करने की बात कही थी। उस समय 10 रुपये के स्टांप पर लिखकर ओरिएंटल बैंक की शाखा का एक चेक भी दिया था।
निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर बैंक में चेक लेकर पहुंचा तो खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं थी। इसके बाद इन लोगों ने 6 महीने का समय और मांगा। इसके बाद भी रुपये नहीं दिए। 28 मई को जब रुपये मांगने गया तो पकड़कर खींचते हुए सीने पर तमंचा रखकर फायर किया, मिस होने से जान बच गई।
शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि तहरीर देरी से मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद