फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद एसपी सिटी मुकुल की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
अस्थियां गंगा में प्रवाहित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा के जवाहर बाग आपरेशन में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की अस्थियां रविवार को गंगा के कछला घाट पर प्रवाहित की गई। शहीद एसपी को तीर्थ नगरी में गंगा भक्ति समिति एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने अपनी श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

एसपी सिटी के अस्थि कलश को उनके पुत्र कौस्तुभ द्विवेदी , भाई प्रफुल्ल कुमार गाड़ी से तीर्थ नगरी लेकर पहुंचे। उनके अस्थि कलश पहुंचते ही काफी संख्या में लोग तीर्थ नगरी में एकत्रित हो गए। गंगा भक्त समिति एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने उनके अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनकी शहादत को नमन किया। इसके बाद अस्थि कलश को गंगा के कछला घाट पर ले जाया गया। जहां नाव में बैठकर परिवारीजन गंगा की मध्यधार में पहुुंचे। तीर्थ पुरोहित सतीश भारद्वाज ने पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया। विधिविधान एवं कर्मकांड के साथ अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया। उनके पुत्र कौस्तुभ द्विवेदी ने पूरी क्रिया संपन्न की। इस दौरान पुष्कर मिश्रा, राहुल वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें