फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सात वर्षीय मासूम को चाचा ने ही मारी थी गोली, साजिश सुनकर पुलिस के भी खड़े हो गए कान

Sun, 16 Jul 2023 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

Etah News: सात वर्षीय मासूम को चाचा ने ही मारी थी गोली, साजिश सुनकर पुलिस के भी खड़े हो गए कान
विज्ञापन
Etah News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी चाचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में 12 जुलाई की रात करीब दो बजे रिंकू यादव के सात वर्षीय पुत्र मयंक की गोली मारकर उसके चाचा ने ही हत्या की थी। विरोधियों को फंसाने और जेल में बंद भाई को बचाने के लिए यह साजिश रची गई। इसका पुलिस ने खुलासा किया है। घटना जैथरा थाना क्षेत्र के पिपहरा गांव की है। 

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 12 जुलाई की रात मयंक की हत्या करने वाले सगे चाचा नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसका भाई संजू उर्फ सुवेंद्र गांव के ही ओमवीर सिंह की हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध है। इस मामले में ओमवीर के भाई रामबृज उर्फ टेपू से समझौता करने का दबाव बनाया गया, लेकिन बात नहीं बनी थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख

विज्ञापन

इसके बाद से ही यह लोग विरोधी पक्ष को फंसाने की साजिश रचने लगे। इसी के तहत सात साल के अशक्त (मूक-बधिर) भतीजे मयंक की गोली मारकर हत्या कर दी। रामबृज उर्फ टेपू सहित पांच लोगों को नामजद कर भतीजे की गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट नीरज ने दर्ज करा दी।

एसएसपी ने बताया कि वारदात में गांव का ही काली और नीरज का परिचित हेम सिंह निवासी गांव चंदनपुरा थाना पटियाली जिला कासगंज के साजिश में शामिल होने की जानकारी सामने आई। नीरज ने भतीजे की गोली मारकर हत्या करना कबूल किया है।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे घर
विज्ञापन

चाचा के बदलते बयान व कुत्ते ने शक किया था पैदा

एसएसपी ने बताया कि पहले दिन बयान लिए गए तो नीरज ने बताया कि घटना वाले दिन वह बहनोई मनोज निवासी कल्याणपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी के घर था। जबकि उसके मोबाइल की लोकेशन गांव में ही पाई गई। वहीं उसका पालतू कुत्ता कमरे में बंद मिला, जिसे उस दिन भागा हुआ बताया था। इससे ही शक पैदा हो गया और असली कातिल को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: खेत पर काम कर रही महिला से दबंगों ने की घिनौनी हरकत, विरोध पर मां-बेटी को पीटा; फायरिंग कर फैलाई दहशत

एक माह पहले भगौली से लाया था तमंचा

आरोपी नीरज ने बताया कि 2500 रुपये में एक तमंचा और पांच कारतूस पड़ोस के गांव भगौली से खरीदकर लाया था। हेम सिंह और काली ने ही भतीजे की हत्या करने के लिए और विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें