फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महिलाओं की हुई गोदभराई, पांच बच्चों का अन्नप्राशन

विज्ञापन
अलीगंज विकासखंड सभागार में की गई महिलाओं की गोदभराई । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
अलीगंज। विकासखंड सभागार में पोषण पखवाड़ा के तहत सोमवार को पोषण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। जबकि पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
विज्ञापन

सीडीपीओ राजीव चौधरी और ब्लॉक प्रमुख के प्रति डॉ. अशोक रतन शाक्य ने गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म पूरी की। ब्लॉक प्रमुख पति ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। घर के काम में व्यस्त होकर वह खाने पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं। जिसकी वजह से कभी-कभी अस्वस्थ हो जाती हैं। रोटी के आटे में कम से कम एक चम्मच बेसन अवश्य मिला लें, इससे खून की कमी नहीं होती।
सीडीपीओ ने बताया कि गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों में खून की कमी की समस्या गंभीर एवं चिंताजनक है। जांच, इलाज व बचाव के माध्यम से इसकी रोकथाम की जा सकती है। आयरन की कमी होना इसका एक प्रमुख कारण है। समस्या से बचने के लिए सोयाबीन, मटर, सूखी मेवा बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन

वहीं पोषण स्तर में सुधार के लिए मोटे अनाजों को बढ़ावा देना चाहिए। ताजी, हरी सब्जियों एवं फलों का सेवन करना चाहिए। इस मौके पर सम्यक शाक्य, सुखरानी, बीपीएम शाहरुख , ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें