10 वर्ष पहले से था घर में आना जाना
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि गांव कुंदनपुर में टिंकू की रिश्तेदारी थी। इसके चलते आता-जाता था और मजदूरी भी कर लेता था। यहां 10 साल पहले से आना-जाना था, लेकिन 3 साल से निरंतर रह रहा था। ओमवीर के घर पर ज्यादातर समय रहता था और बच्चों के लिए खाने-पीने की चीजें लाता रहता था। यही वजह रही कि वह आसानी से अपहरण कर ले गया और वारदात को अंजाम दे दिया।
साइकिल से किया था अपहरण
साइकिल से बच्चे का अपहरण किया गया था। आशंका है कि बच्चे को कुछ खिलाने-पिलाने के बहाने घर से आरोपी साइकिल पर बैठाकर ले गया। बाद में फिरौती का विचार आया। बच्चे को साइकिल से ले जाते सीसीटीवी कैमरे में भी उसे देखा गया है।
यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश