विभिन्न थानों में दर्ज हैं 91 मामले
जिला शासकीय अधिवक्ता रेशपाल सिंह राठौर ने थाना मलावन से आई आख्या अदालत में पेश की। इसमें बताया गया कि आरोपी के खिलाफ जघन्य अपराधों के 91 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। इनमें हत्या, लूट, डकैती, एससी-एसटी उत्पीड़न, लोक संपत्ति निवारण अधिनियम, बंधुआ मजदूरी व बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम, भ्रष्टाचार, सरकारी कार्य में बाधा डालने व गैंगस्टर आदि मामले शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश
पूर्व विधायक की अर्जी भी हो चुकी है खारिज
डीजीसी ने बताया कि इस मामले में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की जमानत अर्जी पूर्व में ही खारिज की जा चुकी है। दोनों पक्षों की बहस सुनने व थाने की आख्या के अवलोकन के बाद प्रभारी जिला जज नरेंद्र कुमार सिंह ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो