फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे किसान

Wed, 04 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
इमलिया में भाकियू (भानु) का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इमलिया में दूसरे दिन भी भाकियू (भानु) का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान अधिकारियों के समझाने पर किसान नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। धरने पर एलान किया गया है कि जब तक मुख्यमंत्री समस्या सुनने नहीं आएंगे, तब तक सांकेतिक धरना प्रर्दशन जारी रहेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद महापंचायत की तिथि का एलान होगा। 
विज्ञापन

भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने कहा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन के अनुरोध पर धरना प्रदर्शन को उग्र नहीं होगा, लेकिन धरना तब तक सांकेतिक रूप में जारी रहेगा, जब तक  प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री किसानों की समस्याएं सुनने के प्रदेश कार्यालय नहीं आते। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति का फैसला राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा कि किसानों की महापंचायत किस तारीख को होगी। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर रेशमपाल सिंह ने और संचालन युवा इकाई जिलाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, सुनील सिंह, संजीव तोमर, अनुराग गुप्ता लाल बेटा, विक्रांत चौधरी, राजीव मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराज सिंह मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन को सुनहरीलाल, अमरनाथ यादव जिलाध्यक्ष जोनपुर, बलवीर राजवंशी हरदोई, गवर्नर सिंह यादव हरदोई, रमेश सिकरवार मथुरा, संजीव तोमर, योगेंद्र राठी खतौली, अवनीश पवार राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा अलीगढ़, मुन्ना पांडे बस्ती, गंधर्व सिसोदिया, राजमल सिंह मेरठ, राजेंद्र सिंह आगरा, बेदराज गुजर मेरठ, पवन हापुर, राजेश उपाध्याय नोएडा, कायम सिंह हरीहर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया। 

जलेसर। भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों ने फीरोजाबाद के जिला विकास अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा वरन उसको उग्र रूप में जाने से रोका जाएगा और सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ज्ञापन लेने के बाद अधिकारियाें ने मंच से आश्वस्त किया कि किसान आंदोलन को शांत प्रिय ढंग से चलाएं। स्थानीय समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा। स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जानकारी दी जाएगी। वह अनशन स्थल पर आकर समस्या के समाधान करेंगे। जलेसर के उप जिलाधिकारी संदीप गुप्ता, टूंडला एसडीएम पंकज वर्मा, सीओ जलेसर कोशलेंद्र प्रताप सिंह, सीओ टूंडला विजय कुमार, एसडीओ विद्युत कर्मवीर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्डी एटा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जलेसर। भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह ने कहा है कि भीषण गर्मी के चलते धरना प्रदर्शन को उग्र रूप लेने से रोका है। सांकेतिक धरना प्रर्दशन जारी रहेगा। तीन जून को महापंचायत के बाद आंदोलन पर निर्णय होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें