फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला परिचालक-चालक से मारपीट और बैग छीनने वालों की तलाश

Sun, 29 Mar 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कासगंज डिपो की बस में अवागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को महिला परिचालक से मारपीट और बैग छीनने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में अज्ञात लाेगों के खिलाफ मारपीट, बैग छीनने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस कासगंज से आगरा जा रही थी। अवागढ़ से एक युवक बस में सवार हुआ। वह फोन पर बात कर रहा था। परिचालक शालू ने उससे टिकट लेने काे कहा। उसने अनसुना कर दिया। दो बार अनसुना करने पर दोनों में वाद-विवाद शुरू हो गया। परिचालक के अनुसार युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह देख बस में सवार कुछ लोगों को गुस्सा आ गया। उन्होंने यात्री को पीट दिया। उसने अपने गांव वालों को फोन कर दिया। सकरारी के पास गांव के लोगों ने बस काे रुकवाकर उत्पात मचाया। चालक-परिचालक और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। परिचालक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ टिकट मशीन, करीब 14 हजार रुपये कैश से भरा बैग छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसएचओ अखिलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें