फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 12 विद्यार्थी पास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। संस्कृत बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार की शाम चार बजे घोषित किया गया। इसमें जिले के 12 विद्यार्थी पास हुए हैं।
शहर के संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा 10 में 7 कक्षा 11 में 19 और कक्षा 12 में तीन विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 29 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे। इसमें कुल 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शेष 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि सभी 12 विद्यार्थी पास हो चुके हैं। बताया कि वेबसाइट व्यस्त होने की वजह से रिजल्ट में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को बधाई दी। गौरतलब है कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जिले में एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शिकोहाबाद रोड स्थित श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज में परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें