फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Jul 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगला हीरा के समीप बाइक सवार दो लोगों को कार ने टक्कर मार दिया, जिससे जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला मुख्यालय रेफर किया गया। रास्ते में एक घायल ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

रोशनलाल(45) पुत्र सूबेदार निवासी ग्राम रट्टे नगला, थाना राजा का रामपुर जनपद एटा एवं उनके साथ कुंवरसिंह(40) पुत्र रामप्रकाश बाइक से बारात में शामिल होने ग्राम बहोरा बाइक से जा रहे थे। बारात गांव के ही प्रवेश पुत्र उदयवीर की थी। नगला हीरा पर उन्हें कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों ही गंभीर घायल हो गए। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में राहगीर एवं आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवारीजन जब घायल रोशनलाल को जिला अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें