फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय रूटों पर रोडवेज बसें पडी कम, यात्री परेशान : फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते परिवहन निगम की बसों को दिल्ली, लखनऊ आदि लंबे रूटों पर भेज दिया गया है। इससे स्थानीय रूटों पर बसों का अभाव हो गया है, ऐसे में जिला मुख्यालय से आस पास के जिलों और कस्बों में जाने वाले यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस कारण महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने लगी हैं। साथ ही दिल्ली सहित अन्य दूसरे जनपदों में कार्य कर रहे लोग घर लौट रहे हैं। इसके चलते आनंद विहार के लिए दोपहर तक 55 बसों को भेजा गया। दिल्ली रुट पर बसों के जाने से फर्रुखाबाद, कासगंज, शिकोहाबाद, मैनपुरी आदि मार्गों पर जाने वाले यात्री परेशान रहे। वे जीटी रोड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे।
दिल्ली से आ रही भरकर बसें
शनिवार को दिल्ली से जो बसें आ रही है। वह पूरी तरह से भरकर आ रही है। बसों में यात्रियों को खड़े होने की जगह भी नहीं मिल रही है।
डग्गेमार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर
रोडवेज बसें न होने के कारण डग्गेमार वाहन संचालकों की बल्ले- बल्ले हो रही है। यात्री डग्गेमार वाहनों से यात्रा कर रहे हैं। डग्गेमार वाहन स्वामी मनमाने तरीके से यात्रियों से भाड़ा वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

डिपो की अधिकांश बसों को दिल्ली रुट पर भेजा गया। डिपो में जो बसें बची है,वह अन्य मार्गों पर भेजी जा रहीं है। यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है और लोकल रूटों पर भी बसों को भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें