एटा। जनपदीय तबादला में बीएलओ सहित एआरपी का कार्य करने वाले शिक्षकों के तबादले पर रोक लगाई गई थी। अब इस रोक को हटा दिया गया है। इससे जिले में 128 शिक्षकों को तबादले के लिए बीएसए की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है।
लगभग पांच वर्ष बाद शासन ने शिक्षकों के जनपदीय ताबदला को लेकर निर्देश दिए। जिले में 206 शिक्षकों द्वारा आवेदन किया गया था। बाद में उच्चाधिकारियों ने बीएलओ की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों सहित एआरपी के तबादला पर रोक लगा दी थी। मानना था कि निर्वाचन संबंधी कार्य में समस्या आएगी। इस दौरान बीएलओ और एआरपी सहित प्रसूति अवकाश के शिक्षक शिक्षकाओं को छोड़कर अन्य के तबादला किए गए।
तीन दिन पूर्व शासन से इसकी रोक हटा दी गई है। इस पर बीएलओ की ड्यूटी कर रहे शिक्षकों सहित एआरपी व प्रसूति अवकाश के 128 शिक्षक शिक्षकाओं के तबादले के लिए बीएसए ने पत्र जारी कर दिया। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि रोक हटने के बाद शिक्षक- शिक्षकाओं को रिलीव करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।