फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन दिन बाद कोहरे से मिली निजात, सूर्य और बादलों की होती रही लुकाछिपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में सोमवार को लोगों को तीन दिन बाद कोहरे से निजात मिली। वहीं दोपहर में खिली धूप से ठंड से राहत मिली। दोपहर में आसमान में हल्के बादल और सूर्य के बीच लुकाछिपी चलती रही।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा। लोग सुबह से ही अपने घरों की छतों पर बैठकर धूप का मजा लेते रहे। वहीं दोपहर करीब 12 बजे आसमान में हल्के बादल छाने की वजह से धूप का लुकाछिपा की खेल चलता रहा। हालांकि कुछ देर बाद आसमान से बादल हटे तो फिर से धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से निकली धूप ने दी राहत
जैथरा। कस्बे और क्षेत्र में सुबह के समय निकली धूप से लोगों ने कोहरे के साथ ही सर्दी न होने से राहत की सांस ली। इससे पहले लोग सर्दी व कोहरे की बजह से काफी परेशान थे। किसान अपने खेतों में खाद-पानी के अलावा कीटनाशक दवा का छिड़काव करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें