मिरहची। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोर्ट के माध्यम से युवक और उसके तीन दोस्तों पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यौन शोषण करने, गर्भवती होने पर युवक के शादी से इन्कार का आरोप लगाया है।
युवती के अनुसार वह एक विद्यालय में पढ़ रही थी और रोजाना आवागमन के दौरान उसका जिन्हैरा के मनवीर से संपर्क हो गया। युवती के अनुसार पांच वर्ष उसका युवक से संपर्क रहा। 20 दिसंबर 2024 को विद्यालय से घर जाते समय रास्ते में उसको मनवीर मिला। इस दौरान उसने बाइक से घर छोड़ने को कहा। इसके बाद वह उसको गांव ले जाने की बजाय अपने नलकूप पर ले गया और यहां ले जाकर उसे नशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल किया जाने लगा।
गर्भवती होने पर शादी का झांसा देकर 14 जुलाई को उसे कासगंज ले जाकर गर्भपात करा दिया गया। 9 सितंबर को कोर्ट के कागज लेने के बहाने उसे श्री कृष्ण बालिका इंटर कॉलेज बुलाया। वहां उसे धमकाते हुए मनवीर और उसके दोस्त वसीम, विनोद, विजय ने दुष्कर्म किया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।