अलीगंज। एआरटीओ प्रवर्तन सतेंद्र कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर वाहनों की चेकिंग की। नियमों की अनदेखी करने पर 19 वाहनों का चालान करते हुए 1.63 लाख रुपये की वसूली की गई। साथ ही एक डंपर को सीज किया गया है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र कुमार ने वाहनों की चेकिंग करने के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने पर छह वाहनों का चालान किया। उन्हाेंने 1.15 लाख का जुर्माना वसूला। साथ ही मौरंग से ओवरलोड एक डंपर को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया। एआरटीओ टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन संचालकों में खलबली मच गई। टीम कस्बा जैथरा पर रुक गई। यहां पर टीम ने वाहनों की चेकिंग की।
स दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 13 वाहनों के चालान काट 48 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एआरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र कुमार ने कहा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।