फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण घोटाले में एसआईटी ने किया रिकार्ड जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद में अपात्रों को अगस्त माह में राशन वितरण कर दिया गया। किसी ने इसकी शिकायत सीएम से कर दी। उन्होंने एसआईटी को घोटाले की जांच सौंप दी। बीते दिनों डीएसओ कार्यालय पर एसआईटी ने छापा मारा और रिकार्ड जब्त कर अपने साथ लखनऊ ले गई। निधौलीकलां ब्लाक के गांव गुणांह में अगस्त माह में राशन वितरण में खेल किया गया।
विज्ञापन

यहां 20 निरस्त कार्ड धारकों को डीलर द्वारा राशन दे दिया गया। किसी ने इसकी शिकायत सीएम से की। इस पर पांच दिन पूर्व एसआईटी टीम ने जिला पंचायत स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय पर छापा मारकर रिकार्ड जब्त किया। वहीं टीम ने गांव जाकर भी मामले की पड़ताल की। एसआईटी द्वारा छापामार कार्रवाई से विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। विभागीय अधिकारी मामले को लेकर कुछ बोलने में हिचकिचा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें