फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव के इंस्टाग्राम अकांउट को सायबर अपराधी ने हैक कर लिया। जालसाजी करते हुए लोगों को मैसेज भेज रकम भी ठग ली। सांसद ने ठगी करने वाले के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि रोहित नाम के युवक ने उनके इंस्ट्राग्राम अकाउंट को हैक करने के बाद नाम हटाकर दुरुपयोग किया है। जालसाजी करके लोगों से रुपयों की ठगी की है। सांसद का कहना है कि उनके अकाउंट पर बड़ी संख्या में फर्जी फॉलोवर्स थे। जिन्हें हटाने के लिए सोशल मीडिया मैनेजर पुनीत कुमार सिंह निवासी आगरा ने जयपुर निवासी रोहित बिठाला को काम सौंपा। पर रोहित बिठाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया। सांसद का कहना है कि आरोपी ने उनका नाम हटाकर दूसरे नाम से ब्लूटिक सहित खाते का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। लोगों को ब्लूटिक बैज दिलवाने के नाम पर रुपये ठगना शुरू कर दिया, तब जानकारी हुई। इनका कहना है कि सुबूत के तौर पर आरोपी और उपभोक्ताओं के मध्य चैटिंग की डिटेल सामने आईं। आरोपी तीन-चार माह से जालसाजी करता आ रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने और सूचना प्रोद्यौगिकी संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------
यादव मीडिया के नाम से चलाया एकाउंट
राज्यसभा सांसद की ओर से पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ को दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी रोहित बिठाला ने मूल नाम हटाकर यादव मीडिया के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट को चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

-------------
मुझे बताया गया था कि फॉलोवर्स को हटाने के बाद अकाउंट बंद हो जाएगा। लेकिन आरोपी नाम बदलकर मेरे अकाउंट का इस्तेमाल करता रहा। राजस्थान के एक शुभचिंतक ने इसकी जानकारी दी। तब आईजी आगरा और एसएसपी को शिकायत भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

- हरनाथ सिंह, सांसद राज्यसभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें