फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों की कतारें

विज्ञापन
एमसीएच विंग की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बारिश एक दिन ही हुई लेकिन बीमारियां बढ़ा गई। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज अचानक से बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की कतारें लग रही हैं। शनिवार सुबह से ही लंबी कतार में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। बरसात से पहले जहां बच्चों और बड़ों को मिलाकर रोजाना 300 तक मरीज पहुंच रहे थे। शनिवार को यह संख्या बढ़कर 450 पहुंच गई। 200 बच्चे और 250 बड़ी उम्र के मरीज दवा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में अभी तक एक ही दिन 30 जून को बारिश हुई और इस बारिश के बाद पड़ रही भीषण गर्मी और उमस लोगों को मौसमी बीमारियों की चपेट में लेने लगी है। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में मौसमी बीमारियों की चपेट में आए लोगों की भीड़ शनिवार सुबह से ही लगने लगी। सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित लोग उपचार कराने के लिए मरीज कतारों में लग गए और अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।
बारिश होने के बाद सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशानी हो गई है। दवा लेने आए हैं, मरीजों की भीड़ ज्यादा हो रही है।
लाडो देवी, पीपल अड्डा
मौसम बदलने के बाद से अचानक बीमार हो गई। परेशान होने पर मेडिकल कॉलेज दवा लेने आई हूं। बारिश के बाद भीड़ ज्यादा है, व्यवस्थाएं नहीं हैं।
सुषमा देवी, गंजडुंडवारा रोड
मौसम में बदलाव आने मरीजों की संख्या बढ़ी
पीडियाट्रिक प्रभारी एवं बालरोग विशेष डॉ. एबी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से बड़े और बच्चों में बीमारियां बढ़ी हैं। इसकी वजह से दोनों ही ओपीडी में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। बच्चों की ओपीडी 120 से 200 तक पहुंच गई है। जबकि महिला-पुरुषों की संख्या भी 170 से बढ़कर 250 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें