फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर सपूतों को श्रद्धांजलि

Fri, 21 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर 479 शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। जिले के शहीद एसआई जैथरा निवासी अवधेश कुमार की पत्नी अनीता देवी को पारितोषक के रुप में एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने शॉल एवं पांच हजार रुपये प्रदान किया।
विज्ञापन

 पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीदों को याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 11 सिपाहियों की गारद ने शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी देकर उनकी शहादत को याद किया। जिले के शहीदों में धुमरी के सुल्तानुपर मनोज प्रताप सिंह की पत्नी को बुलंदशहर में, जैथरा निवासी बदायूं में शहीद एसआई अवधेश कुमार की अनीता को एटा पुलिस लाइन में बदायूं में शहीद हुए अहारमई निवासी एसआई सर्वेश कुमार यादव की पत्नी सुनीता देवी को गाजियाबाद में, एटा में तैनात रहे चित्रकूट निवासी शहीद इंस्पेक्टर रमेश चंद्र तिवारी की पत्नी के लिए परितोषक के रुप में 5000 रुपये और एक शॉल उनके घर भेजवाई। एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि इस साल पूरे देश में 479 पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं। इनमें से 116 पुलिस कर्मी उत्तर प्रदेश में शहीद हुए हैं। इस मौके पर एसपी क्राइम अनूप कुमार, आरआई सुदामा राम, सीओ सिटी निवेश कुमार, सीओ सदर डीएस गर्ब्याल, सीओ जलेसर कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सकीट हरीशंकर प्रसाद, वाचक कृष्ण पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें