फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु ने तहसील मुख्यालय पर डालें ताले धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
जलेसर तहसील में तालाबंदी करते किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले खेत से ट्रांसफार्मर हटाए जाने पर किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए जलेसर में उप जिलाधिकारी और तहसीलदार के कार्यालय में ताले डाल दिए। पुलिस बल के दबाव में किसान क्षेत्राधिकारी के कार्यालय में ताला नहीं डाल पाए। किसान तहसील परिसर में धरने पर बैठ हुए हैं। साथ ही मुड़समा के किसान प्रेम सिंह और नरोरा के किसान अवनीश कुमार सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम नरोरा में किसान अवनींद्र कुमार सिंह के खेत में ट्रांसफार्मर लगा है। वह इसे उतरवाना चाहते हैं। उनके भाई चाहते हैं कि ट्रांसफार्मर लगा रहे। इसी बात को लेकर दोनों में टकराव है। इसी को लेकर भाकियू दो मार्च से उनके समर्थन में आंदोलन कर रही है। दो मार्च को को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था। तब तहसील प्रशासन ने चार दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक समाधान न हो पाने पर उन्हें धरना प्रदर्शन एवं तालाबंदी के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि तहसील प्रशासन बार-बार मीठी-मीठी बातें करके टहला देता है। अब उच्चाधिकारी आकर ही बात करें तब ही बात बन पाएगी। धरने में राजकुमार सिंह, कालीचरण चतुर्वेदी, प्रशांत यादव, हर्ष बृजवासी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, लालू ठाकुर, राम ठाकुर, कृष्ण वीर सिंह, राजेश यादव, रामवीर सिंह यादव, कालीचरण यादव, अनंत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
-----------------------------------------
तैनात रहा पुलिस बल
भाकियू के प्रदर्शन के एलान को देखते हुए तहसील मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद इरफान नासिर खान, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह, थाना सकरौली प्रभारी सत्यवीर सिंह, कोतवाली निधौली कला का पुलिस फोर्स एवं पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------------
भाकियू (किसान) ने दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (किसान) के प्रदेश महासचिव लखन यादव के नेतृत्व में किसानों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को ज्ञापन सौंपा। इसमें बेरनी विद्युत फीडर पर तैनात जेई रजनीकांत शर्मा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की। कहा कि 25 फरवरी को एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा को ज्ञापन दिया था। कहा कि यदि दस मार्च तक जेई को नहीं हटाया गया तो भाकियू उपखंड कार्यालय की तालाबंदी करेगा। इसमें रिंकू, आकाश, प्रेमपाल, अनार सिंह, रजोश यादव, तरुण प्रताप सिंह ओर गनपत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-------------------------------
आंदोलनरत किसानों से वार्ता चल रही है। उनकी समस्या सुन कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
एसपी वर्मा, उप जिलाधिकारी जलेसर

आवासीय परिसर में बंद कर्मचारी ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें