फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों को जेल में मिले मतदान की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विधानसभा चुनाव में बंदियों को जेल में ही मतदान की सुविधा के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति ने चुनाव आयोग को मांगपत्र भेजा है। जेल में ही बूथ बनाए जाने की मांग की है। रायुश प्रमुख डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न जेलों में करीब 1.15 लाख बंदी निरुद्ध हैं। उन्हें वोट का अधिकार प्राप्त है, लेकिन प्रत्येक चुनाव में ये मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

इतनी बड़ी मतदाता संख्या के मतदान के लिए चुनाव आयोग को व्यवस्था करनी चाहिए। इस चुनाव में वृद्धजनों एवं दिव्यांगों को डाकमत से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे में कारागार में निरुद्ध बंदियों को भी मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। चुनाव आयोग प्रत्येक जेल पर एक बूथ बनाए, जिससे निरुद्ध बंदियों को जेल में ही वोट डालने की सुविधा मिले। जिससे वह अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जनप्रतिनिधि के रूप में चुन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें