फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति गुल

Sat, 13 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फोटो 15 आंधी के चलते गिरा बिजली का खंभा। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। शक्रवार की रात और शनिवार की सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनपद के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मंडी धर्मदास, आश्रम रोड, राजा का बाग, छपट्टी, लेनगंज आदि क्षेत्रों की आपूर्ति रात में हुई बारिश के साथ ही बाधित हो गई। इन मोहल्लों में रात करीब तीन बजे बाधित बिजली आपूर्ति सुबह 8:30 बजे सुचारू हो सकी। वहीं दन्नाहार, कांकन, कुचेला आदि क्षेत्र की आपूर्ति रात दो बजे बाधित हो गई। यहां सुबह करीब 8 बजे आपूर्ति सुचारू की जा सकी। शहर के पावर हाउस, करहल रोड, देवी रोड, सिविल लाइन, देवी रोड आदि उपकेंद्र क्षेत्र में करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
-
पेड़ टूटने से एसपी कार्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त हुई
जिले में आधी रात को आई तेज आंधी की वजह से एसपी कार्यालय परिसर में खड़ी दीवार पर एक बड़ा पेड़ टूट कर गिर गया जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि मौके पर कोई मौजूद नहीं था जिससे दुर्घटना होने से टल गई।
विज्ञापन


आंधी और बारिश से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त
करहल। शनिवार की रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से करहल क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। अंडनी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, किरथुआ, बमटापुर समेत कई स्थानों पर विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी और बारिश के कारण देर रात से ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। क्षतिग्रस्त खंभों एवं लाइनों को सही करने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने दोपहर बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी। शेष स्थानों पर भी कर्मचारी काम में लगे हुए हैं। रात तक आपूर्ति चालू कराने की संभावना है।

ज्योंति क्षेत्र के सभी फीडर की आपूर्ति रही बंद
ज्योंति। नगर पंचायत क्षेत्र में बारिश होने के कारण शनिवार की सुबह विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ज्योंति देहात में स्थित विद्युत पावर हाउस के सभी फीडर बंद रहे। नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्र सभी के घरेलू उपकरण इन्वर्टर सबमर्सिबल पानी की व्यवस्था मोबाइल चार्जिंग अन्य व्यवस्था प्रभावित हो गई। यहां लगभग 11 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति की जा सकी।

फोटो 15 आंधी के चलते गिरा बिजली का खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें