फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विद्युत कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि विद्युत निगम में कार्यरत पेंशनधारी और अधिकारियों को मिल रही एलएमवी-10 की सुविधा में कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


समिति के जिलाध्यक्ष जंट सिंह यादव ने कहा कि यदि विद्युत नियामक आयोग ने अपने आदेशों को वापस नहीं लिया तो कर्मचारी और पेंशनर्स आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। निगम कर्मचारियों परिसर में मीटर स्थापित न कराया जाए। अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी विभागीय सुविधाएं दी जा रही हैं, तो निगम के कर्मचारियों की सुविधाओं में भी कटौती न की जाए। इसके अलावा बैठक को राधेश्याम गुप्ता, प्रेमपाल सिंह यादव, आरके शर्मा, रामनाथ, शैलेंद्र चौहान ने भी संबोधित किया। बैठक ेकी अध्यक्षता जीएस वार्ष्णेय और संचालन वीरेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें