फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 विज्ञान मॉडल हुए पुरस्कृत

Wed, 30 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अच्छा मॉडल प्रदर्शित करने वाले बाल विज्ञानियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक भूरी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में 100 माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभागिता की।  कक्षा 9 व 10 में शिक्षारत विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राए पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण जीवन का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना प्रोद्योगिकी, गणित भौतिक आधारित खेल विषय पर अपने प्रोजेक्ट तैयार करके ले गए। अधिकारियों ने इनका निरीक्षण किया। इनमें से 20 मॉडल सबसे अच्छे रहे। इनको पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल प्राचार्य एसके रावत, नरेंद्र सिंह यादव, अंजना वशिष्ठ, रजनी कांत निर्मल शामिल रहे। इस दौरान राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जिला समन्वयक आरके भारती, विज्ञान क्लव जिला समन्वयक जयंत गुप्ता, प्रधानाचार्य डा. सोमवती शर्मा, शद सोमानी, जीएस राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें