फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डाक पर्यवेक्षक निलंबित, अन्य चार को भी हटाया

Sat, 13 Jun 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फोटो 39 डाक अधीक्षक कार्यालय में डाकपालों की समस्या को सुनते प्रभारी डाक अधीक्षक विजयवीर सिंह।
विज्ञापन
मैनपुरी। शाखा डाकपाल निखिल वर्मा की मौत के बाद डाक अधीक्षक एसके शुक्ला और डाक पर्यवेक्षक श्याम तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। घटना के बाद दोनों के विरुद्ध थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों कार्य स्थल से गायब हैं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर क्षेत्रीय कार्यालय से डाक अधीक्षक की जिम्मेदारी एटा के डाक अधीक्षक विजयवीर सिंह को दी गई है। विजयवीर सिंह ने डाक पर्यवेक्षक श्याम मुरारी तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं चार अन्य डाक पर्यवेक्षकों को भी डाक पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया है।
शाखा डाकपाल मुड़ई निखिल वर्मा का शव उसके पैतृक गांव रामनगर में बृहस्पतिवार को फंदे पर लटका मिला था। निखिल वर्मा की जेब से मिले सुसाइड नोट में डाक अधीक्षक सुशील कुमार शुक्ला और डाक पर्यवेक्षक श्याम मुरारी तिवारी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। मामले में शुक्रवार को जिले भर के शाखा डाकपालों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। इस पर डाक विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा से आदेश जारी कर एटा के डाक अधीक्षक विजयवीर सिंह को मैनपुरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विजयवीर सिंह ने शनिवार की दोपहर मैनपुरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। विजयवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से डाक पर्यवेक्षक श्याम मुरारी तिवारी को निलंबित कर दिया। वहीं इंस्पेक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्टाचार के आरोप में डाक पर्यवेक्षक प्रवीण दुबे, जगपाल सिंह, विनोद पांडेय और अजय सिंह को भी डाक पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें