फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी था जिला अस्पताल में मृत युवक

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक पुलिसकर्मी की जानकारी करते एएसपी ओपी सिंह। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अस्पताल में मृत युवक की पहचान पुलिस आरक्षी के रूप में हुई है। बुधवार को शहर के कचहरी रोड पर वह बेहोशी की हालत में मिला था। वह पुलिस लाइन स्थित आवास में रहता था और उसकी ड्यूटी कलक्ट्रेट पर लगी थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया, बृहस्पतिवार को पहचान हुई।
विज्ञापन

आरक्षी विपिन कुमार आर्य (30) पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी रथौड़ा थाना छपरौली जिला बागपत बुधवार शाम करीब 3.30 बजे कचहरी रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। लोगों ने एंबुलेंस को कॉल करके जिला अस्पताल भेज दिया था। वहां उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने अज्ञात के रूप में शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरक्षी पुलिस लाइन स्थित आवास में रह रहा था। कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम गोदाम पर सुरक्षा में ड्यूटी चल रही थी। बुधवार की रात ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी आरक्षी कमरे पर गए, लेकिन पत्नी को भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद आरक्षी की तलाश की जा रही थी। मोर्चरी में अज्ञात रखे होने की सूचना पर उसे देखा गया तो 2011 बैच के आरक्षी विपिन कुमार के रूप में उसकी पहचान हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें