फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस ने पकड़ी पांचवीं अवैध शस्त्र फैक्टरी

Sun, 14 Apr 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव से पहले आचार संहिता के बाद पुलिस ने पांचवीं अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। थाना नयागांव पुलिस, इंटेलीजेंस विंग व सर्विलांस टीम ने एक आरोपी को 7 तमंचे, 1 अधबनी रायफल व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की रात में मुखबिर की सूचना पर थाना नयागांव पुलिस, इंटेलीजेंस विंग व सर्विलांस टीम ने छापेमारी की। गांव रामनगरिया आशाराम से काली नदी जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में कुछ हलचल महसूस हुई। जिसके बाद टीमें पहुंची तो देखा कि वहां शस्त्र फैक्टरी चल रही है। पुलिस ने विजय सिंह निवासी बघौली थाना जैथरा को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया।
इसके पास से 7 बने हुए तमंचे 315 बोर, 1 रायफल अधबनी, एक जिंदा कारतूस 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण मिले हैं। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी रितेश ठाकुर, उपनिरीक्षक ललित कुमार व कैलाशनाथ के साथ ही इंटेलीजेंस विंग व सर्विलांस टीम प्रभारी अंकुश राघव सहित पूरी टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें