फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की भरमार, डॉक्टर नदारद

विज्ञापन
मैटरनिटी विंग की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की भरमार रही। सबसे अधिक रोगी बुखार से संबंधित थे। सुबह दो घंटे एक चिकित्सक बैठे, इसके बाद डॉक्टर नदारद थे। फिजीशियन कक्ष खाली था और मरीज चिकित्सकीय परामर्श के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

इन दिनों शहर से लेकर देहात तक बुखार फैला हुआ है। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या बुखार पीड़ितों की होती है। शुक्रवार को ओपीडी में फिजीशियन कक्ष से चिकित्सक गायब थे। जहां मरीजों की लंबी कतारें लगी थी। चिकित्सक आशीष गुप्ता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि ग्यारह बजे तक ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार किया।
इस दौरान 160 मरीजों को देखा, जिनमें 140 बुखार ग्रसित थे। उन्होंने बताया कि अब उनकी ड्यूटी ब्लड बैंक में लगी है। कक्ष में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक बैठेंगे, लेकिन काफी देर तक कक्ष में कोई चिकित्सक नहीं आया। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने बताया कि डॉ. कुलदीप मैटरनिटी विंग में भर्ती बुखार व डेंगू के मरीजों को देखने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें