फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग हुआ फोटो वायरल तो किशोरी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी और उसके प्रेमी का साथ का फोटो गांव में वायरल हो गया। फोटो किशोरी के भाई के पास भी पहुंच गया। इसके बाद किशोरी को फटकारा गया तो सोमवार तड़के उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले प्रेमी युगल का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व प्रेमी ने किसी बात को लेकर प्रेमिका के साथ का फोटो वायरल कर दिया। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी कल्लू उर्फ दुर्विजय सिंह का गांव की ही एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को दोनों का साथ लेटे हुए का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसे ग्रामीणों ने देखा तो किशोरी के भाई को भेज दिया। इसके बाद परिजनों ने किशोरी को डांट दिया। फोटो वायरल होने और परिजनों की डांट से आहत किशोरी ने सोमवार तड़के करीब पांच बजे अपने कमरे में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किशोरी को फंदे पर लटकता देखा तो हड़कंप मच गया।
एसएसपी का कहना है कि किशोरी के पिता की ओर से तहरीर देकर दुर्विजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें