फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मानकों में गड़बड़ी का आरोप लगा लोगों ने रुकवाया पुलिया का निर्माण

Thu, 19 Dec 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के अस्पताल चौराहा स्थित सोसाइटी के निकास द्वार पर पालिका द्वारा आरसीसी की पुलिया बनवाई जा रही है। बृहस्पतिवार को लोगों ने मानकों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध किया और कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि पुलिया के निर्माण में लोहे की सरिया मानकों से कम लगाई जा रही है। जिससे निर्माण की गुणवत्ता अच्छे स्तर की नहीं होगी। भविष्य में पुलिया कभी भी ढहने का खतरा रहेगा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और विरोध के बाद मामला पालिका के संज्ञान में पहुंचा। वरिष्ठ लिपिक चंद्रपाल वर्मा मौके पर पहुंचे। ठेकेदार को निर्देश दिए कि पुलिया में मानकों के अनुसार सरिया लगाई जाए।
इसके बाद ठेकेदार ने और सरिया मंगवाकर निर्माण शुरू कराया। ओमवीर चौहान, नारायण सिंह, ब्रजेश कुमार, पप्पू, राम सिंह आदि लोग मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष शशिप्रभा ने बताया कि पुलिया के निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों द्वारा रुकवाने की सूचना पर लिपिक को भेजा गया था। सोसायटी में आने वाली भारी वाहनों को दृष्टिगत रखते हुए डबल सरिया लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें