फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तालाब की 140 बीघा जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

Thu, 19 Dec 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम गढ़िया शीलम में बृहस्पतिवार को राजस्व और पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। यहां करीब 140 बीघा तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस पर खेती की जा रही थी। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार मौर्य, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, राजस्व निरीक्षक मलावन दिनेश वर्मा, राजस्व निरीक्षक सकीट धनवीर सिंह, लेखपाल रमेश कुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे। तालाब की भूमि का सीमांकन कर इसे खाली कराया गया। लेखपाल ने बताया कि तालाब की भूमि पर कब्जा मुक्त कराने के लिए 2018 से प्रकरण चल रहा था। बृहस्पतिवार को इसे कब्जा मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें