जलेसर में शोभायात्रा का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष के पति संजीव वर्मा। संवाद
जलेसर। रामायण के रचियता आदि कवि महार्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा बृहस्पतिवार को धूमधाम से निकाली गई। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने फीता काटकर किया।
संजीव वर्मा ने कहा महर्षि वाल्मीकि एक विद्वान महापुरुष थे। उनके अनुयाइयों को आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए, तभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंली होगी। इससे पहले बुधवार को महार्षि वाल्मीक की जयंती पर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। शोभायात्रा कस्बे के कटरा चुंगी, शेरंगज, पोस्तीखाना, बड़ा बाजार, कला बाजार, नाला चैराहा, मंडी जवाहरगंज, चर्च गेट, एसबीआई रोड होती हुए मोहल्ला महावीरगंज स्थित वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सभासद संघ अध्यक्ष उत्साह भारद्वाज एडवोकेट, जेपी सिंह राना, राहुल वाल्मीक, रोमेश बुंदेला, राजीव वाल्मीकि, अनूप वाल्मीकि सहित अनेक सभासद मौजूद रहे।