फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसे की आंखों देखी: रोंगटे खड़े कर देने वाला था मंजर, लाशों के ढेर पर भागकर बचाई खुद की जान

Wed, 03 Jul 2024 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हाथरस हादसे की आंखों देखी बताते हुए लोग रो पड़े। मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था। लाशों के ढेर पर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
हाथरस हादसे की आंखों देखी: रोंगटे खड़े कर देने वाला था मंजर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कासगंज के सिकंदराराऊ में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई। इसमें 121 लोगों की मौत हो गई। एटा जिले से भी सत्संग सुनने के लिए श्रद्धालु गए थे। वहां से बचकर लौटे श्रद्धालुओं ने घटनास्थल का आंखों देखा मंजर बयां किया। वहां का मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

विज्ञापन


मिरहची थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव से भी लोग सत्संग में गए थे। भगदड़ में अखिलेश, सोरन सिंह, कुलदीप आदि घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मौके पर कैसा मंजर था। कुलदीप पत्नी खुशबू ने बताया कि हम बाबा के दर्शन करने के लिए सुबह से ही निकल गए थे। सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। सत्संग समाप्त हुआ। इसके बाद लोग वहां से जाने लगे। 

इसी दौरान भोले बाबा के चरणों की रज लेने एवं जल्दी निकलने की होड़ में भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। एक के ऊपर एक लोग गिरते चले गए। बताया कि हमारे ही सामने लाशों के ढेर लग गए। आंखों के सामने अंधेरा छा गया। लाशों  के ऊपर से आंखें बंद करके दौड़ लगाई। किसी तरह से जान बचाकर रोड किनारे पहुंचे। भीड़ लाशों के ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें