जैथरा। गोवर्धन पूजा के दिन मंगलवार को थाना क्षेत्र के तीन गांवों में अलग-अलग विवादों में जमकर मारपीट हुई। घटनाओं में महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पहली घटना गांव पटौर में हुई। यहां शिवम के दरवाजा लगाने का वीनेश ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर शिवम का भाई सचिन भी गाली-गलौज करने लगा। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दो लोग घायल हुए।
दूसरी घटना नगला सबित में हुई। यहां पुरानी रंजिश में मनोज, अजीत और राहुल ने शिवम के साथ मारपीट कर दी। बचाने पहुंचे सुमित, अनमोल और रवेंद्र घायल हो गए। तीसरी घटना धुमरी की मुस्लिम बस्ती में हुई। पटाखा चलाने के विवाद में प्रदीप, उसकी पत्नी मुन्नी देवी और मां ऊषा देवी को पीटकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक लोग घर में घुस आए थे।
विज्ञापन
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि तीनों ही मामलों में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।