फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे बाइक सवार को वाहन ने रौंदा, मौत

Tue, 10 Nov 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की सोमवार की रात आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्यामपुर निवासी अजय पाल (40) शुक्रवार को बाइक से मंदिर जा रहे थे। हाईवे पर आसपुर चौराहे की सर्विस रोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया।
आगरा में उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। बेटे अंकित सहित अन्य परिजन शव लेकर एटा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया था। वहीं मौत की जानकारी मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें