सकीट। बारिश से बदल रहे मौसम में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर आमतौर पर मरीजों की संख्या 200 रहती थी जो बढ़कर अब 300 हो गई है। सोमवार को सुबह से दोपहर तक अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी रही।
बारिश होने पर मौसम में ठंडक और अचानक चटख धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। रोजाना बदल रहे मौसम से लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी, एलर्जी, सिरदर्द की शिकायत है। मरीजों की खून, बलगम, पेशाब आदि जांच कराकर दवा दी जा रही है।
चिकित्साधिकारी अभिषेक राजपूत ने बताया कि रोजाना बदल रहे मौसम से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मरीजों की ओपीडी 300 पर पहुंच रही है। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों की जांच कराकर दवा दी जा रही हैं। संवाद