फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निविदा प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कर दिया पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोक निर्माण विभाग की ओर से अलीगंज मार्ग पर पैचवर्क कराने के लिए करीब साढ़े आठ लाख की लागत की निविदा विज्ञप्ति जारी की गई। इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई, उससे पहले ही मार्ग पर पैचवर्क करा दिया गया, जो गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 15 मार्च को एटा-अलीगंज मार्ग पर पैचवर्क के लिए निविदा विज्ञप्ति जारी की। इस मार्ग पर करीब साढ़े आठ लाख की लागत से कार्य होना दर्शाया गया। 24 मार्च तक निविदाएं डालने की अंतिम तारीख तय की गई, लेकिन इस निविदा को लेकर लोगों के मन में गड़बड़ी की बात खटक रही है। लोगों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होना तो दूर, आवेदन की अंतिम तारीख का भी इंतजार नहीं किया गया और अलीगंज मार्ग पर पैचवर्क शुरू करा दिया गया। ऐसा कैसे संभव हो सकता है।
विभाग बोला, पुरानी निविदा
निविदा प्रक्रिया पूरी हुए बिना पैचवर्क के कार्य का विभाग बचाव कर रहा है। कह रहा है कि यह कार्य पुरानी निविदा के तहत कराया जा रहा है। ऐसा हो तो भी बड़ा सवाल यह उठता है कि जब पैचवर्क अब हो रहा है तो इसी समय दूसरे पैचवर्क की निविदा जारी क्यों की गई? फिर काम कराने की क्या जरूरत रही?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें