फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21.67 करोड़ रुपये से पंचायती राज विभाग कराएगा विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायती राज विभाग को 15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त के रूप में बजट उपलब्ध कराया गया है। जिसके तहत विभाग 21.67 करोड़ रुपये से विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराएगा। इनमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत क्षेत्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिला पंचायती राज विभाग को दिए गए बजट में जिला पंचायत के लिए 3.25 करोड़ रुपये, इतने ही रुपये क्षेत्र पंचायत के लिए और ग्राम पंचायत के लिए 15.17 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस धनराशि से वित्तीय वर्ष 2022-23 में पंचायतवार इंटरलॉकिंग, पंचायत घर की मरम्मत, सामुदायिक शौचालय की मरम्मत, ऑपरेशन कायाकल्प आदि कार्य किए जाएंगे।
जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि शासन की ओर से 15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त के रूप में 21.67 करोड़ रुपये की ग्रांट शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जिसके तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायतवार विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें