फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में पहुंचा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को ऑक्सीजन प्लांट पहुंच गया। 833 लीटर प्रति मिनट क्षमता के इस प्लांट की स्थापना एक करोड़ 11 लाख रुपये से की जा रही है। इसके लिए फाउंडेशन पहले से तैयार किया जा चुका है। इस सप्ताह स्थापना का कार्य कर लिया जाएगा। गैस पाइप लाइन का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

जिले के लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। जुलाई के पहले सप्ताह से जिले में ही ऑक्सीजन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए महिला जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लॉट स्थापित किया जा रहा है, जो बुधवार को अस्पताल पहुंच गया। प्लांट लगते ही ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा महिला अस्पताल के प्रांगण में ही निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग में ऑक्सीजन पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। लगभग 24 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन डाली जा रही है। विंग में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के 85 प्वाइंट बनाए जाएंगे। ऑक्सीजन प्लांट की मदद से मरीजों के हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें