फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी बंद होने से मायूस होकर लौटे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल ओपीडी बंद बाहर गेट पर लगे ताले। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में शनिवार को अदर पेसेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) बंद होने से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल सकीं। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ जमा होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने लगा था। इसको लेकर शासन ने ओपीडी बंद करने के निर्देश जारी किए। पुरुष अस्पताल में कोई स्वास्थ्य कर्मचारी कुछ बताने को तैयारी नहीं था। यही हाल महिला अस्पताल में रहा।
---------
बोले मरीज
अस्पताल दिखाने आए तो यह बंद था
चार दिन से खांसी आ रही है। गांव में दिखाया तो कोई फायदा नहीं हुआ। अस्पताल दिखाने आए तो यह बंद था। ऐसे में दवा कहां से लें।
-अनारदेवी, निवासी चिलासनी
-------------
अस्पताल में दवा ही नहीं मिल रही
आखों से पानी निकलता है। दर्द की शिकायत है, दवा लेने आए थे, लेकिन अस्पताल में दवा ही नहीं मिल रही है। बताया रहे अस्पताल बंद है।
-सुधा देवी, निवासी सकीट
-----------
अस्पताल में कोई देखने वाला ही नहीं
दो दिन से सीने में दर्द की शिकायत है। शनिवार को दवा लेने आए, लेकिन कोई देखने वाला ही नहीं है। लोग कह रहे हैं अस्पताल बंद है बाहर से दवा लो।
-राजेंद्र, निवासी शांतिनगर
------------
एलर्जी की शिकायत है, दवा नहीं मिली
चेहरे पर कई दिन से एलर्जी की शिकायत है। यहां दवा लेने आया लेकिन ओपीडी में दवा डाक्टर ही नही मिल रहे है। अस्पताल बंद है।
-मोहम्मद सईद, निवासी चिलासनी
--------------
मरीजों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा
शासन के निर्देश पर ओपीडी को बंद किया गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों को बताया जा रहा है कि यहां भीड़ न लगाएं। इसके साथ ही उन्हें साफ-सफाई के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरके अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें