फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे लोगों के 30 परिजनों की निगरानी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विदेश से लौटे लोगों के साथ ही अब उनके परिजनों व संपर्क में आए लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में ले लिया है। एकांतवास कराकर उन्हें घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस देकर चेतावनी दी गई है कि यदि आइसोलेशन अवधि के दौरान घर से बाहर निकले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मलेशिया, दुबई, सऊदी अरब सहित अन्य देशों से लोग लौटकर जिले में आए हैं। इन लोगों ने वैसे तो स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं दी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी मिलने के बाद इन सबको निगरानी में ले लिया। कुल 19 लोग विदेश से लौटकर अब तक कासगंज आए हैं। विदेश से लौटे लोगों के अलावा कुल 30 अन्य लोग स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में हैं। उन्हें घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस देकर चेतावनी दी है कि यदि वे आइसोलेशन अवधि के दौरान घर से निकले तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मांगा सहयोग
अब तक विदेश से लौटे किसी भी व्यक्ति ने स्वयं स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी। ऐसे में विभाग मान रहा है कि और भी लोग विदेश से लौटकर घर आए हों। जिले के सभी लोग इस संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। यदि किसी को यह जानकारी हो कि कोई व्यक्ति विदेश से लौटा है तो तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

एक नजर-
- 49 लोग अब तक लिए गए निगरानी में, पाबंद।
- 12 टीमें स्वास्थ्य विभाग की लगी हैं निगरानी में।
- विदेश से लौटने वाले सभी लोगों व उनके परिजनों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सभी को चेतावनी दी है कि आइसोलेशन अवधि में घर से बाहर न निकलें और लोगों के संपर्क में न आएं। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें