फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की फाइल ही हो गईं गुम, अफसरों तक पहुंचीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत मैटरनिटी विंग में भर्ती दो मरीजों की फाइल ही गुम हो गई। जिसके चलते उनको डिस्चार्ज करने और इलाज जारी रखने में समस्या आ खड़ी हुई। शिकायतें प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गईं। डीएम ने निर्देश दिए तो अधिकारी हरकत में आए और एक फाइल खोज ली गई।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने पर 19 सितंबर को अवागढ़ ब्लॉक के गांव जरानीकलां निवासी कुसमा देवी को मेडिकल कॉलेज की मैटरनिटी विंग में बने वार्ड में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया, लेकिन पांच दिन से इलाज मिलना बंद हो गया। उनके तीमारदारों को बताया जा रहा है कि मरीज की फाइल खो गई है। मरीज अब ठीक है घर चले जाओ। वहीं रामनगरिया निवासी विनय कुमार ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया।
जिसमें उन्होंने कहा है 3 अक्तूबर को मां गंगा देवी के सिर में चोट लगने पर मैटरनिटी विंग में भर्ती किया गया। छह अक्तूबर को मां की फाइल गुम हो गई है। इससे उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है। पीड़ितों के प्रार्थनापत्र पर डीएम अंकित अग्रवाल ने सीएमएस को फाइल खोजने और इलाज करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार की रात को ही स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आ गए। शुक्रवार सुबह तक गंगा देवी की फाइल मिल गई और उनका इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें