फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में एक घंटे की बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के देहात कोतवाली बिजली घर के तहत विद्युत आपूर्ति शनिवार आधी रात में एक घंटे तक ठप रही। जिसकी वजह से कई इलाकों के लोगों की नींद उड़ गई। गर्मी अधिक होने की वजह से लोग रात को जागकर बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। देहात कोतवाली बिजली घर से बिजली कटौती होने की वजह से करीब एक दर्जन मोहल्ले शनिवार रात अंधेरे में डूब गए। मोहल्ला नई बस्ती, स्वर्णपुरी, बारहबीघा, शिवगंज, अवंतीबाई नगर, सुनहरी नगर, शिकोहाबाद रोड, नगला तैली, लालपुर, संजय नगर आदि मोहल्लों में शनिवार रात 12 बजे से एक बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे लोग परेशान रहे। एक बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हुई, तब जाकर लोगों को गर्मी से राहत मिली और वो सो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें