फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से हुई लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा जलेसर में दो माह पहले व्यापारी से हुई लूट का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कस्बा जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी गल्ला व्यापारी शुभम गुप्ता के साथ लूट करने वाले आरोपी जितेंद्र शर्मा निवासी गांव भुर्रका थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस को दलशाहपुर पैंठ के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इसके पास से 50 हजार रुपये, लूट का मोबाइल और तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 12 अगस्त को निधौली चौराहा जलेसर पर अपने गांव के ही साथी नैना उर्फ जसवीर और भोला के साथ दो लाख 50 हजार रुपये से भरा थैला और जंजीर लूटी थी। दूसरी वारदात 30 सितंबर को थाना निधौली कलां के गांव दलशाहपुर के पास की थी। यहां चाऊमीन की रेहड़ी लगाने वाले धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम खंजापुर थाना निधौलीकलां से दो हजार रुपये और दो मोबाइल फोन छीने थे।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह है, जो एटा के अलावा आसपास के जनपदों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर तथा तमंचा आदि दिखाकर लोगों के साथ लूटपाट व छिनैती जैसी वारदातें करते हैं। जसवीर थाना सिकंदराराऊ का हिस्ट्रीशीटर है। जसवीर व भोला रेकी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें