फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में हुई मां चंद्रघंटा की आराधना

Sun, 22 Mar 2026 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के ठंडी सड़क ​स्थित माता मंदिर पर पूजा के लिए जाते भक्त। संवाद
विज्ञापन
एटा। चैत्र नवरात्र पर मां नवदुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा के दर्शन के लिए शनिवार को मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। तड़के चार बजे से ही पूजा सामग्री लेकर श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंत्रों के बीच भक्तों का समूह मां के जयकारे लगाता दिखाई दिया।
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को शहर के पथवारी माता मंदिर, काली माता मंदिर, शीतला देवी मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, छोटी काली माता मंदिर, मोहल्ला मयूर विहार स्थित हिमगिरिनाथ मनकामेश्वर मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा। माता की पूजा अर्चना को सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। मंदिर परिसर में घंट-घड़ियालों की गूंज व पंडितों की ओर से किए गए मंत्रोच्चार ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सूर्योदय के साथ ही मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया। मंदिर में मौजूद पुरोहितों ने मां चंद्रघंटा की प्रतिमा का जल, दुग्ध, पंचामृत और सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया। इसके उपरांत विशेष पूजन, स्तोत्र-पाठ और आरती की गई। इस दौरान पूरे परिसर में जय माता दी के जयकारों की गूंज से माहौल दिव्य हो उठा। दर्शन की प्रक्रिया भोर से शुरू होकर लगातार बढ़ती रही और सुबह दस बजे तक दर्शनार्थियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। दोपहर होते-होते माता मंदिरों पर में भीड़ और बढ़ गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रृद्धा के साथ मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिरों में भीड़ के बावजूद किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य माता मंदिरों में ग्रासुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। कई स्थानों पर कन्या-पूजन, भजन-कीर्तन व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूरे दिन व्रत-उपवास रखकर मां की आराधना की। भक्तों ने मां चंद्रघंटा के चरणों में नमन कर परिवार, समाज और देश की उन्नति, सुख-समृद्धि और शांति के लिए कामना की।
-
हिमिगिरिनाथ मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भजन-कीर्तन

एटा। मोहल्ला मयूर विहार स्थित हिमिगिरिनाथ मनकामेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्र के मौके पर शनिवार को भजन-कीर्तन हुआ।
मंदिर के पुजारी विनय पाराशर ने बताया कि नवरात्र के प्रत्येक दिन माता रानी के भजन-कीर्तन व भोग का विशेष आयोजन किया जाता है। सुबह मातारानी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ होता है। आयोजन पूरे नौ दिनों तक चलेगा। साधना मिश्रा, विनीता वर्मा, सुलेखा कुश्वाह, आरती, राजकुमार कश्यप, पूनम कश्यप, बिंटी देवी, रेखा देवी, तनीषा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संवाद

-
मंदिर का इतिहास
पथवारी मंदिर का दशकों पुराना धाम बना लोगों की श्रद्धा का केंद्र

फोटो- 28
- धार्मिक अनुष्ठान, शादी-विवाह और तीर्थ यात्रा की श्रद्धालु माता से लेते हैं अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
सकीट। मुंशीनगर स्थित पथवारी मंदिर की आस्था और मान्यता पूरे क्षेत्र में विशेष है। दशकों पुराने मंदिर के प्रति क्षेत्रवासियों में ऐसी श्रद्धा है कि किसी भी बड़े धार्मिक अनुष्ठान, शादी-विवाह व तीर्थयात्रा की अनुमति पूजा-अर्चना के साथ माता से ली जाती है।

बुजुर्ग बताते हैं कि पथवारी मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। देवी का स्थान कभी वन क्षेत्र में था, जहां साधक काली स्वरूपा देवी की उपासना करते थे। धीरे-धीरे मंदिर का स्वरूप विकसित हुआ। श्रद्धालु मानते हैं कि बेलोंन धाम, खाटूश्याम, पूर्णागिरि या किसी भी बड़े तीर्थस्थल की यात्रा तभी सफल मानी जाती है जब पहले पथवारी मंदिर में हाजिरी लगाई जाए। मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शर्मा बताते हैं कि वह वर्षों से यहां पूजा पाठ का दायित्व निभा रहे हैं। श्रद्धालु सोनम सक्सेना ने बताया कि पथवारी मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

शहर के ठंडी सड़क स्थित माता मंदिर पर पूजा के लिए जाते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें