फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध ताक पर, कंपनी सही नहीं करा रही लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद ने शहरी क्षेत्र में ईईएसएल कंपनी की स्ट्रीट लाइटों को लगवाया है। कंपनी के साथ अनुबंध किया है कि अगर लाइट खराब होती है तो कंपनी इसे ठीक कराएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अनुबंध ताक पर रख कंपनी लाइटों को ठीक नहीं करा रही। पालिका ने अपने ही कर्मचारियों को लाइटें सही कराने के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने करीब 6700 ईईएसएल कंपनी की स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। कंपनी से अनुबंध के मुताबिक लाइट खराब होने पर कंपनी के कर्मचारी ही इसे ठीक करेंगे या बदलेंगे। लेकिन यहां पर अनुबंध को किनारे कर पालिका के कर्मचारी ही लाइटें सही करते नजर आ रहे हैं। पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने कहा कि कंपनी के कर्मचारी यहां पर नहीं होने की वजह से लाइटों को पालिका के कर्मचारियों द्वारा सही कराया गया था।
----------------------
पालिका ने जारी किया टोल फ्री नंबर:
शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों संबंधी समस्याओं के लिए पालिका ने शनिवार को एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। ईओ ने बताया कि अगर किसी को स्ट्रीट लाइट से संबंधित कोई समस्या है तो टोल फ्री नंबर 6397600069 और 9458544979 पर कॉल कर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें