एटा। कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विदेश से आने वाले लोगों की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है। ऐसे लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से सुझाव दिया गया है। इसमें कहा है कि कई देशों में कोरोना ओमीक्रोन के रूप में अधिक शक्तिशाली होकर आया है। इसकी चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। बताया कि यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाबे, सिंगापुर, हांगकांग, इजराइल आदि देशों से हाल ही में यात्रा करके लौटने वाले व्यक्तियों की निगरानी रखने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं। इनकी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। ऐसे लोग कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर के दूरभाष नंबर 05742-233174, 234327 और 234320 पर जानकारी दे सकते हैं। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के नए वैरिएंट की गंभीरता को समझना होगा। सतर्कता नहीं बरती गई तो लोग चेपट में आ सकते हैं। विदेश से लौटने वाले लोग स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देकर अपनी जांच कराएं।