फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन घायल, परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 28 Nov 2021 01:28 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में रविवार को सड़क हादसो में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
एटा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक मेरठ जिले का रहने वाला है। मेरठ जनपद के थाना निसाड़ी गेट क्षेत्र के अंर्तगत जाकिर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सादिक अपने ही नाम के साथ अस्सा, मेरठ निवासी लोडर चालक सादिक व माछरा, मेरठ निवासी 22 वर्षीय सलमान के साथ कानपुर में होर्डिंग लगाने शनिवार की रात छोटा हाथी लोडर से निकले।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
मलावन थाना क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन से इसकी टक्कर हो गई। जिससे क्लीनर साइड में बैठे सादिक की मौत हो गई। जबकि चालक सादिक व सलमान घायल हो गए। मलावन थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सादिक के भाई शकील का होर्डिंग लगाने का कार्य है। इसी के सिलसिले में होर्डिंग लगाने कानपुर जा रहे थे। वहीं सकीट थाना क्षेत्र के अंर्तगत सकीट-ओंछा मार्ग पर गांव करमपुर के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमे थाना क्षेत्र के नोथरा निवासी 30 वर्षीय रतनपाल व बाइक चालक 20 वर्षीय अजीत घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने रतनपाल को मृत बता दिया। जबकि अजीत को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया।

किराए का था लोडर 
पोस्टमार्टम हाउस पर सादिक के परिजनों ने बताया कि इनके बड़े भाई शकील होर्डिंग लगाने का कार्य करते हैं। कानपुर में होर्डिंग लगाने के लिए लोडर गाड़ी किराए पर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

दोनों सड़क हादसों का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। - सुनील कुमार त्यागी, सीओ सकीट  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें