फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ट्रक की चपेट में आने से जलेसर कस्बा के एक पल्लेदार वृद्ध की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वृद्ध सब्जी लेने पैदल घर से गए थे। जलेसर कस्बा के मोहल्ला अकबरपुर हवेली निवासी 62 वर्षीय कोमल सिंह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाजार में सब्जी लेने गए। बाजार में एक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए।
विज्ञापन

यहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों को रुपयों का इंतजाम करने में देर हो गई और इमरजेंसी में ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुत्र प्रमोद ने बताया कि पिता पल्लेदारी करते थे। बाजार में ट्रक बैक हो रहा था। उसमें साबुन लदे थे, उसकी चपेट में आ गए। जलेसर थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें