फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संचारी अभियान में खराब प्रगति को लेकर अधिकारियों ने कसे पेच

Sat, 26 Oct 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में खराब प्रगति को देखते हुए जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारियों पर सख्ती बढ़ा दी है। जिले में संचारी रोगों के नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों का असंतोषजनक परिणाम सामने आने पर सीडीओ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ डाॅ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में संचारी रोगों के मामले बढ़ रहे हैं, वहां तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही, संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि ग्राम स्तर पर नियमित निरीक्षण किए जाएं और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं। ग्राम पंचायतों को भी इस अभियान में शामिल करने की योजना बनाई गई है ताकि स्थानीय स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए अधिकारियों को समय-समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट में संचारी रोगों के मामलों की जानकारी, किए गए कार्यों और प्राप्त किए गए परिणामों का विवरण शामिल करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें